श्रीगंगानगर| राजकीय जिला चिकित्सालय के कॉटेज वार्ड में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला शाखा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर गोस्वामी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिलाध्यक्ष के चुनाव शीघ्र कराए जाएंगे। साथ ही 12 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान नर्सेज की जिला व राज्य स्तर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाते हुए यह निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय मुद्दों को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और कलेक्टर स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने बताया कि संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल नर्सेज को चिन्हित कर उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा।