करौली| शहर के वजीरपुर गेट के पास ढलान पर आसपास के घरों व दुकानदारों की ओर से सड़क पर कचरा डाला जा रहा है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि रास्ते में गंदगी के कारण दुर्गंध से परेशानी होने के साथ-साथ मौसमी बीमारियों की आशंका बनी रहती है। कई बार नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। -मोनू शर्मा, रामद्वारे के पास