डिजिटल दौर में घर बैठे कपड़े, जूते, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और रोजमर्रा का सामान खरीदना आसान हुआ है, लेकिन यही सुविधा अब साइबर ठगों का सबसे बड़ा हथियार बन गई है। राजस्थान में पिछले 30 दिनों में सामने आए साइबर अपराध के मामलों में सबसे ज्यादा शिकार ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हुए हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक कुल 15,629 साइबर ठगी मामलों में से 6,251 ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड के सामने आए हैं। साइबर क्राइम पुलिस मुख्यालय के एसपी सुमित मेहरड़ा के मुताबिक राजस्थान में ठगी का ट्रेंड रोज बदल रहा है। पुलिस अब बदलते ट्रेंड के आधार पर अपराध पर अंकुश लगाने की रणनीति पर काम कर रही है। ऑनलाइन शॉपिंग में आकर्षक ऑफर में फंस रहे सबसे ज्यादा 6,251 लोग ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड का शिकार हुए। ठग इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर आकर्षक ऑफर दिखाकर पहले ही यूपीआई या क्यूआर कोड से भुगतान करा लेते हैं। बाद में या तो सामान नहीं भेजते या खराब क्वालिटी का भेजकर ज्यादा पैसे मांगते हैं। लोन ऐप के नाम पर ब्लैकमेल का बढ़ता खतरा