भास्कर न्यूज | सादुलपुर सर्व समाज विकास संस्थान राजगढ़ की बैठक रविवार शाम को होगी। संस्थान के लक्ष्मण सिंह शेखावत ने बताया कि सरस्वती माता मंदिर के पास हॉल में रविवार शाम 5.30 बजे बैठक रखी गई है, जिसकी अध्यक्षता जगदीश लोहारीवाला करेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर पहुंचने का आह्वान किया है।