टोंक| शहर के सेंट सोल्जर स्कूल के सामने ताल कटोरा मोड़ व आसपास का क्षेत्र इन दिनों बदहाल स्थिति में है। यहां सड़क के किनारे बने नाले व नालियां खुले पड़े हैं, जिनमें कचरा व गंदगी भरी हुई है। इसके कारण पूरे इलाके में 24 घंटे दुर्गंध व अस्वच्छ माहौल बना रहता है, जिससे आमजन व स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों पर लोहे के ढक्कन (फेरो कवर) नहीं होने से पैदल चलने वालों के लिए, खासकर रात के समय, दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नालों व नालियों की शीघ्र सफाई करवाई जाए, कचरा हटाया जाए तथा खुले नालों को ढंकने की व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और संभावित हादसों से बचाव हो सके। - नईम अरशद, टोंक