भास्कर न्यूज | सुहागपुरा उपखंड क्षेत्र में बंजारी फंटे से मोटा धामनिया और बगड़ावद जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल है। मार्ग पर पहली पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। पुलिया पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। राहगीरों को परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की है। बड़े हादसे की आशंका जताई है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश में समस्या बढ़ जाती है। पुलिया के गड्ढों में पानी भर जाता है। गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। गड्ढों में पैर फंसने का खतरा रहता है। अंदर गिरने का डर रहता है। टूटी पुलिया पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। सड़क भी जगह-जगह से उखड़ चुकी है। अनगिनत गड्ढे हैं। पूर्व उप प्रधान प्रतिनिधि कैलाश मीणा, ओमप्रकाश मीणा, नंदलाल मीणा, हुरजी मीणा, प्रकाश मीणा, हेमंतराम मीणा और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई। लोगों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है।