टोंक| भरनी ग्राम पंचायत में कराए विकास कार्यों की शिकायत के बाद हुई जांच में खुलासा हुआ है कि ग्राम सभा के अनुमोदन के बाद ही जहां ग्रामीणों की ज्यादा आवाजाही रही, वहां सड़क निर्माण मय नाली के किया गया। कमेटी की जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत प्रशासन ने ग्राम सभा में अनुमोदन के दस्तावेज पेश किए हैं। ग्राम पंचायत प्रशासन ने कमेटी को बताया कि सड़क का प्रस्ताव बद्री मीणा के बाड़े से होते हुए भुवाना बैरवा के मकान से आम रास्ते तक का लिया गया था। इस सड़क के निर्माण के लिए कम राशि जारी हुई थी। ऐसे में जहां ज्यादा जरुरत रही उस क्षेत्र में सड़क-नाली का निर्माण किया गया। मौके पर आज भी सड़क और नाली पाई गई। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर भी शिकायत की थी। जिस पर जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने जांच के दौरान शिकायत को प्रभावी नहीं माना।