अलवर| मत्स्य यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह 9 अप्रैल को प्रताप ऑडिटोरियम में होगा। कुलगुरु रमन कुमार दवे के अनुसार 9 अप्रैल से पहले बुधवार को ऑडिटोरियम में रिहर्सल कराई जाएगी। रिहर्सल में उपाधि व पदक पाने वाले विद्यार्थियों का क्रम तय किया जाएगा। इसी क्रम के अनुसार समारोह के दिन उपाधियां और पदक वितरित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े करेंगे। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय शर्मा और टीकाराम जूली शामिल होंगे।