पिछले साल चार दिन चले ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान को जो करारा जवाब दिया था, उसके आंकड़े गुरुवार को सामने आए। इस ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ पर जयपुर में थल, वायु और नौसेना के शीर्ष अफसरों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें चार अफसर बैठे। इनमें भी तीन वही थे, जिन्होंने उस वक्त ऑपरेशन की हरेक जानकारी देश से साझा की थी। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती और वाइस एडमिनल एएन प्रमोद। एयर मार्शल अवधेश ने बताया कि उस ऑपरेशन में भारत का कोई भी सैन्य ढांचा या नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ था। बल्कि हमने पाक के 13 विमानों को जमीन या हवा में ही मार गिराया था। 300 किमी दूर से एक हाई वैल्यू एयरबोर्ड एसेट को गिराना रिकॉर्ड था। उनके 11 एयरबेस तबाह किए। ऑपरेशन के पहले दिन आतंकियों के जिन 9 प्रशिक्षण केंद्रों को नेस्ताबूद किया, उसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए। चार दिन की पूरी कार्रवाई में पाक के 100 से ज्यादा जवान मारे गए। उन्होंने कहा कि भारत का जवाब निर्णायक था और मार खाने के बाद पाकिस्तान ने संघर्षविराम की मांग की। हम पीछे हटे, लेकिन झुके नहीं। किस सेना ने कौन से हथियार आजमाए… थल सेना - एयर डिफेंस यूनिट ने लैड गन्स और लॉग रेंज एसएएम, ड्रोन के हमले रोके। आकाश सिस्टम के साथ पचोरा से जवाब दिया। वायुसेना - हवा से जमीन पर छोटी मिसाइलों से सटीक स्ट्राइक। एयरबेस इसी से ध्वस्त किए। विजुअल सबूत दिखाए। नौसेना - कैरियर बैटल ग्रुप ने एयर डिफेंस शील्ड बनाई। एमआईजी और एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग हेलिकॉप्टर ने कब्जा रखा। मुनीर को प्रमोशन क्यों... सवाल सुनते ही तीनों अफसर हंस पड़े ब्रीफिंग में जब एक पत्रकार ने पूछा कि पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर द्वारा खुद को फील्ड मार्शल बनाने को कैसे देखते हैं? इस पर तीनों अधिकारी एक साथ हंस पड़े। उन्होंने कहा कि वे इस प्रक्रिया को मनोरंजन के रूप में देखते हैं। हम मजबूत...65% स्वदेशी हथियारों से लड़ा गया था यह युद्ध ले. जनरल घई (तत्कालीन डीजीएमओ) ने बताया कि 65% स्वदेशी हथियारों का इस्तेमाल हुआ। ब्रह्मोस मिसाइल, आकाश ​एयर डिफेंस सिस्टम ने पाक में तबाही मचाई। अब सेना मिशन सुदर्शन चक्र पर काम कर रही है। वो कमजोर...पाकिस्तान के 80% हथियार चीन मूल के ले. जनरल घई ने कहा कि पाकिस्तान के 80% हथियार चीनी मूल के हैं। चाहे हम एक ही सीमा पर चीन, पाकिस्तान या तुर्की के खिलाफ लड़ रहे हों, बस यह विश्वास दिलाते हैं कि हम (मजबूत) राह पर हैं। दो टूक चेतावनी - दोबारा ऐसा हुआ तो हम युद्ध की दिशा तय करेंगे वाइस एडमिरल प्रमोद ने कहा कि पाक के भीतर लंबी दूरी के प्रिसीजन हथियारों से प्रहार कर भारत ने उसकी परमाणु ब्लैकमेल की नीति को सीधी चुनौती दी। यदि दोबारा चुनौती दी तो शुरुआत से ही युद्धक्षेत्र की दिशा तय करेंगे।