श्रीगंगानगर| क्षेत्र में रंग बदलते मौसम का मिजाज शुक्रवार को एक बार फिर से बदला नजर आया। एक कमजोर पश्चिमी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाए रहे तथा धूलभरी हवाएं चली। इससे अधिकतम तापमान गत दिवस से 1.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 41.0 डिग्री सेल्सियस आ गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार से फिर से मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान फिर से बढ़ने व लू रूपी गर्म हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ही धूलभरी हवाएं चलनी शुरू हो गईं तथा आंशिक रुप से बादलवाही रही। शाम पांच बजे तक धूलभरी हवाएं चल रही थी। शनिवार से क्षेत्र में फिर से मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.0 व न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी 46 व शाम को 20 प्रतिशत दर्ज की गई।