जैसलमेर | स्वर्णनगरी में मौसम के बदले मिजाज से तापमान में अचानक गिरावट आई है। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव के कारण दिन के तापमान में एकाएक 5 डिग्री और रात के पारे में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। पारे में आई गिरावट से पिछले दिनों से तीखी धूप और गर्मी का सामना कर रहे आमजन को खासी राहत मिली। दोपहर में धूप के तेवर नरम रहे, वहीं शाम ढलते ही चली ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया।