भास्कर न्यूज | बाड़मेर ग्राम पंचायत हाथमा में रविवार को युवाओं ने गौ कुंड की सफाई की। मीडिया प्रभारी जोगेंद्र पंवार ने बताया कि गांव में लंबे समय से गौ कुंड गंदगी से भरा था। युवाओं ने मिलकर सफाई की। इससे पशुओं के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था हो सकी। इस काम में नरपत सिंह भाडली, गणपत बृजवाल, सूरजमल, शेम्भू पंवार, रमेश सोंलकी, गणपत सोलंकी, सु​िनल बाड़मेरी, रवि सोलकी, डूंगरपुरी, कवराज सोलंकी, भवानी, महावीर सहित कई युवाओं ने सहयोग किया।