सिरोही | जिले के गांवों में स्थित सोलर पावर प्लांटों में एक-दो महीनों से चोरी हो रही हैं। डोडुआ, सिंदारथ, वेलांगरी, अंदौर समेत आसपास के क्षेत्रों में सोलर प्लांट निशाने पर हैं। विरोध करने या रोकने की कोशिश पर वे पत्थर फेंकते हैं। प्लांट और वहां लगे उपकरणों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं। इससे प्लांटों में तैनात कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।