बाड़मेर सहित आसपास के रेगिस्तानी इलाकों में आंधी का दौर शुरू हो गया है। तेज हवाओं के साथ उड़ती रेत सड़कों पर फैलने लगी है। वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। मंगलवार को दिनभर धूलभरी आंधी चली। अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आंधी से दिनभर रेत के गुब्बार उठते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा खराब रही। रेत के कारण सड़क का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। आंधी के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। वाहन चालक परेशान हुए। रात 10 बजे बारिश, आज मौसम साफ दिनभर धूलभरी आंधी के बाद रात 10 बजे अचानक तेज बौछारे शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर चला। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद सड़कों पर पानी इकट्ठा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। आगामी दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने व इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद जिले में कई जगहों पर हल्की तो मध्यम बरसात होने की संभावना है।शहर सहित क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोप का असर कम हो गया है, लेकिन दिन में हवाएं चलने से धूप निकलने के बावजूद गर्मी का प्रकोप नहीं बढ़ा है।