मुंबई में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के तीनों आरोपियों को आज मुंबई ले जाया जाएगा। तीनों आरोपियों को रात भर कोटा के लॉकअप में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। सुरक्षा के लिहाज से थाने में कमांडो व हथियारबंद जवान तैनात रहे। मुंबई पुलिस आज तीनों आरोपियों को कोटा से लेकर रवाना होगी। देर रात सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम भी रेलवे कॉलोनी थाने पहुंचीं। सुरक्षा कारणों के चलते मुंबई पुलिस ने आरोपियों को रवाना करने का फैसला टाला था। नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी बता दें मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में सोमवार को कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से तीन हमलावरों को पकड़ा था। तीनों पुणे-जयपुर ट्रेन (12939) के जनरल कोच में अलग-अलग जगह बैठे थे। आरोपी ट्रेन से जयपुर पहुंचते और जयपुर से बस से दिल्ली व वहां से नेपाल भागने की फिराक में थे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…