बांसवाड़ा| अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज व बाबा रामदेव के सान्निध्य में मंगलवार को आयोजित ‘हर मास, एक उपवास’ संकल्प कार्यक्रम में मंच पर रोचक तस्वीर नजर आई। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्य अतिथि थीं लेकिन वह कुर्सी के बजाय नीचे जाजम पर ही बैठ गईं। बाबा रामदेव ने आग्रह भी किया लेकिन उन्होंने कुर्सी ग्रहण नहीं की। इसका कारण राजे ने अपने उद्बोधन के दौरान बताया। बोलीं- वहां बैठने के लिए कठिन तप और साधना चाहिए, जो हमने नहीं की है। हम सामान्य दिनचर्या वाले लोग हैं, संतों के बराबर नहीं बैठ सकते। फोटो : संजय सिंह कुशवाह