बालोतरा | शहर के माली समाज भवन गांधीपुरा में शनिवार शाम 4 बजे महान समाज सुधारक ज्योति राव गोविंदराव फुले की 199वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष माली सैनी अधिकारी कर्मचारी संघ छत्राराम पंवार ने बताया कि इस मौके पर सामाजिक समरसता, शिक्षा जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। प्रेरणादायक आयोजन भी होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा फुले के विचारों से लोगों को प्रेरित करना है। उनके सामाजिक सुधार कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। माली समाज बालोतरा ने समाज बंधुओं, आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार, मित्रों, स्नेहीजनों के साथ कार्यक्रम में पहुंचें। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत को श्रद्धा सुमन अर्पित करें।