जयपुर। टोंक के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर शाजी चौधरी ने खास मुंबई से ‘भास्कर समाधान’ के लिए वीडियो शेयर किया है। उन्होंने दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान’ को आमजन और अधिकारियों को जोड़ने वाला एक ऐसा पुल बताया जहां सिविक इश्यू से जुड़ी समस्याओं के समाधान आसानी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से आम आदमी और प्रशासन के बीच दूरी तो कम हुई ही है, प्रशासन और भास्कर के प्रयासों से लोगों की परेशानी भी दूर हो रही है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लोगों को ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ने की अपील भी की है। गौरतलब है कि भास्कर की यह पहल बिजली, सड़क, पानी, सफाई और कचरे जैसी जन समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान में हाथ बंटाने का काम कर रही है। इस पहल में आमजन केवल समस्या पोस्ट करने तक ही सीमित नहीं है बल्कि संबंधित विभाग से सीधे सवाल कर सकता है। शाजी बोले काश! मुंबई में भी होता ‘भास्कर समाधान’ टोंक की पीपलू तहसील में स्थित छोटे से गांव डोडवाड़ी से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाने के बीच शाजी ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में देश के कोन–कोने से लोग आते हैं और रोज किसी न किसी तरह के सिविक इययू का सामना करते हैं। सरकार हर व्यक्ति तक तो नहीं पहुंच सकती। काश! मुंबई में भी आम आदमी को सिविक इश्यू से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘भास्कर समाधान’ जैसा मंच मिल सके। यह लाइन में सबसे पीछे खड़े आम आदमी को भी अपनी बात पुरजोर तरीके से रखने का अवसर देता है। रिपोर्टर से पूछा टोंक में कब शुरू कर रहे हैं शाजी चौधरी ने सिविक इश्यू से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागों के उन अधिकारियों की भी सराहना की जो ‘भास्कर समाधान’ पर आ रही समस्याओं के समाधान करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही गुड गवर्नेंस की पहचान है। इसके बाद शाजी ने भास्कर रिपोर्टर से पूछा कि आपने राजस्थान के छह शहरों कोटा, सीकर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर में तो यह शुरू कर दिया। लेकिन मेरे शहर टोंक में ‘भास्कर समाधान’ की शुरुआत कब होगी? इस पर रिपोर्टर ने कहा कि जल्द ही राजस्थान के अन्य शहरों में भी इस पहल को लॉन्च किया जाएगा जिसकी तैयारी की जा रही है। आपकी समस्याओं का हल ‘भास्कर समाधान’ पर वीडियो में शाजी कहते हैं कि अगर सड़क, बिजली, पानी और सफाई जैसी समस्याओं से परेशान हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है तो मोबाइल उठाइये दैनिक भास्कर एप डॉनलोड कीजिये और 'भास्कर समाधान' पर अपने इलाके की समस्या का फोटो खींचकर शिक़ायत लिख भेजिये। अब अधिकारी भास्कर मंच से आपकी समस्या सुनेंगे भी और उनका समाधान भी करेंगे। उन्होंने कहा कि बतौर कलाकार और राजस्थानी वह आम आदमी की परेशानियों को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए इस पहल से जुड़े हैं। प्रदेश के छह शहरों में जिस तरह ‘भास्कर समाधान’ लोगों की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं का हल करवा रहा है, वह भास्कर की ब्रांड वैल्यू और आम आदमी से जुड़ी उसकी संवेदनाओं काे दिखाता है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…