टोंक के देवली में केनरा बैंक के ग्रेड फोर्थ कर्मचारी ने बैंक के अंदर ही सुसाइड कर लिया। घटना शुक्रवार सुबह 9 बजे की है। पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड करते कर्मचारी धनराज मीणा (36) का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बैंक मैनेजर एन के मीणा ने बताया कि धनराज ने सुसाइड से पहले मेन गेट अंदर से लॉक कर लिया था। सुबह करीब 9.30 बजे जब दूसरे कर्मचारी बैंक पहुंचे तो उन्होंने काफी देर तक गेट खटखटाया, धनराज को आवाज दी, लेकिन गेट नहीं खुला। कर्मचारी दूसरी चाबी से गेट खोलकर अंदर घुसे तो धनराज फंदे से लटका हुआ मिला। सबसे पहले देखिए- सुसाइड के PHOTOS लोन डिपार्टमेंट में लगाया फंदा देवली थानाधिकारी प्रीति रत्नू ने बताया कि धनराज सुबह बैंक पहुंचने के बाद सीधे फर्स्ट फ्लोर पर लोन डिपार्टमेंट में गया। यहां उसने एक टेबल से सारी फाइलें व दूसरा सामान हटाया। इसके बाद टेबल पर चढ़कर पंखे पर रस्सी डाली और कुछ मिनटों बाद उस रस्सी का फंदा गले में लगाकर झूल गया। धनराज मूलत: जहाजपुर (भीलवाड़ा) के जालमपुरा का रहने वाला था। कर्मचारियों ने डेडबॉडी नीचे उतारने की कोशिश की कर्मचारियों ने धनराज को फंदे से निकालने की कोशिश भी की, लेकिन फंदा टाइट होने के चलते सफलता नहीं मिल सकी। घटना की जानकारी देवली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पंखे से उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया। बैंक मैनेजर ने बताया- देवली में 2011 में इस ब्रांच की ओपनिंग हुई थी। तब से ही धनराज हाउसकीपिंग का काम करता था। …. सुसाइड की ये खबर भी पढ़िए… सरकारी टीचर ने सुसाइड किया:एक साल पहले हुआ था तलाक, दो दिन पहले भाई से हुई थी बात भीलवाड़ा में करीब 10 दिन पहले सरकारी टीचर कालूराम मीणा (28) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वे गंगापुर (भीलवाड़ा) क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पोस्टेड थे। टीचर का एक साल पहले तलाक हुआ था। पूरी खबर पढ़िए…