NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। शहर के घंटाघर चौराहा इलाके में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांधी पार्क में जुटे। वहां से जुलूस निकालते हुए घंटाघर पहुंचे। यहां पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें बैरवा ने कहा- केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया। माता-पिता अपनी संतान को किस तरह पढ़ा रहे हैं यह उनका दिल जानता है। पेपर लीक से न सिर्फ हमारे छात्रों का भविष्य तबाह हो रहा है बल्कि दुनिया में हमारी छवि भी खराब हो रही है। उन्होंने NTA को बंद करने की मांग उठाई। कहा- करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ बार-बार खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया- विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक कमल बैरवा, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग, टोडारायसिंह ब्लॉक अध्यक्ष एम इस्लाम आजाद देशवाली, उमाकांत भारद्वाज शामिल हुए। साथ ही सलीमुद्दीन खान, दिनेश चौरसिया, एडवोकेट देवकरण गुर्जर, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मौसमी मीणा, एस टी जिला अध्यक्ष फौजु राम मीणा,एस सी जिलाध्यक्ष बजरंग लाल वर्मा अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष बरकत हसीन ने भी भाग लिया। साथ ही पार्षद शब्बीर अहमद, विकास लोदी, मनिंदर लोदी, सीपी श्रीवास्तव, सरपंच शंकर कच्छावा सरपंच भंवरलाल बैरवा, कमलेश चावला, युसूफ खान यूनिवर्सल, इमरान पहलवान आदि भी मौजूद रहे।