टोंक मुख्यालय और निवाई में शनिवार को कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा सुबहसुबह 11 बजे से दोप हप बजे तक हुई। जिलेभर के 18 केंद्रों पर 7601 रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई, जिनमें 90.29 प्रतिशत ने भाग्य आजमाया। कुल 7601 मे से 6863 ने परीक्षा दी। प्रवेश से पहले कड़ी जांच, फिंगरप्रिंट पहचान और पुलिस सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी बीती रात से ही टोंक पहुंचने लगे थे। सुबह 8 बजे से परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचकर कतार में लग गए। कर्मचारियों ने एक-एक अभ्यर्थी की जांच कर प्रवेश दिया। 18 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा सहायक प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सिंह नरुका ने बताया परीक्षा शांति पूर्ण शुरु हो गई है। अभी तक कई से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। परीक्षा के लिए कुल 7 हजार 601 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। आधिकांश परीक्षार्थी शामिल हुए है। जिलेभर में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र टोंक शहर में और एक परीक्षा सेंटर निवाई में बनाया है। निगरानी के लिए विशेष इंतजाम परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तीन सतर्कता दल तैनात किए हैं। इसके साथ 9 पेपर कोऑर्डिनेटर, 30 ऑब्जर्वर और 773 वीक्षक लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी रखी जा रही है। फिंगरप्रिंट से पहचान और पुलिस व्यवस्था परीक्षार्थियों की पहचान फिंगरप्रिंट के माध्यम से की गई। हर केंद्र पर पुलिस जाप्ता तैनात रहा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और परीक्षा सुचारु रूप से संचालित हो सके।