टोंक जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी रोशन मीना ने शुक्रवार देर रात 16 थानाधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसमें 10 पुलिस निरीक्षक और 6 उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। 16 में से चार थानों की जिम्मेदारी महिला अफसरों को सौंपी गई है। वहीं टोंक शहर के तीन थानों में से दो थानों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव को यथावत रखा गया है। एसपी रोशन मीना के कार्यकाल की यह पहली बड़ी ट्रांसफर लिस्ट मानी जा रही है। 10 पुलिस निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी एसपी रोशन मीना ने बताया कि सीआई मुकेश वर्मा को थानाधिकारी टोडारायसिंह लगाया गया है। सीआई श्रीमती प्रीति रत्नु को पचेवर से देवली थाना प्रभारी बनाया गया है। सीआई राजेन्द्र ताडा को नगरफोर्ट थानाधिकारी लगाया गया है। वहीं नगरफोर्ट थाना प्रभारी सीआई बाबूलाल को दूनी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला थाना प्रभारी ओम कंवर को उनियारा थानाधिकारी बनाया गया है। टोडा रायसिंह थाना प्रभारी अंकेश कुमार को थानाधिकारी टोडारायसिंह लगाया गया है। टोंक सदर थानाधिकारी जयमल सिंह को बरोनी थाने भेजा गया है। दत्तवास थानाधिकारी हीरालाल को बनेठा थाना प्रभारी बनाया गया है। सीआई जितेन्द्र सिंह को पुरानी टोंक थानाधिकारी लगाया गया है। साइबर थाना और पुरानी टोंक के वर्तमान थानाधिकारी नेमीचन्द गोयल को महिला थाना टोंक का जिम्मा सौंपा गया है। 6 उप निरीक्षकों के भी तबादले सब इंस्पेक्टर सूरज मल को पुलिस लाइन से पचेवर थानाधिकारी लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर रोडू राम को जिले में उपस्थिति देने के बाद नासिरदा थानाधिकारी बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर सुश्री निरमा को टोंक सदर थाने से दत्तवास थाना प्रभारी लगाया गया है। यातायात शाखा टोंक के प्रभारी को पीपलू थानाधिकारी बनाया गया है। अपराध शाखा कार्यालय हाजा से वर्तमान पीपलू थानाधिकारी को सोप थानाधिकारी लगाया गया है। वहीं निवाई थाने के सब इंस्पेक्टर भारती को महिला थाना टोंक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अवैध बजरी और मादक पदार्थों पर रहेगी नजर एसपी रोशन मीना के कार्यकाल की यह पहली बड़ी ट्रांसफर लिस्ट है। नए थानाप्रभारियों के सामने अवैध बजरी खनन और परिवहन पर रोक लगाने के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने की भी जिम्मेदारी रहेगी।