टाेंक में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) विद्यालयी छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को वार्षिक पंचांग और दिशा-निर्देश से जारी किए गए है। टोंक में इस सत्र में 17 वर्षीय छात्र वर्ग की स्कूली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसकी। मेजबानी मदरलैंड चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल करेगा। पंचाग के अनुसार इस बार स्कूल स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 25 अगस्त से पहले संपन्न करवानी होगी। इसके बाद जिला स्तर की सभी प्रतियोगिताएं 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक होगी। राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं 9 सितंबर से 29 अक्टूबर तक करवाई जाएगी। स्कूल स्तर के 17 व 19 वर्ष के छात्र-छात्रा वर्ग के 33 प्रकार के खेलों को आयोजित कराने के लिए चार समूहों में विभाजित किया गया है। प्रतियो​गिता के लिए आयोजन स्थल का ऐलान प्रथम समूह : टेबल टेनिस (अलवर), राइफल शूटिंग (पाली), बास्केटबॉल छात्र (सवाई माधोपुर), बास्केटबॉल छात्रा (राजसमंद), वॉलीबॉल छात्र (नागौर), वॉलीबॉल छात्रा (ब्यावर), बॉक्सिंग (अजमेर), वुशू (श्रीगंगानगर) और साइकिलिंग ट्रैक (जयपुर)। द्वितीय समूह : कबड्डी छात्र (डीडवाना-कुचामन), कबड्डी छात्रा (उदयपुर), हॉकी 17 वर्ष छात्र (टोंक), हॉकी 19 वर्ष छात्र (बूंदी), फुटबॉल 19 वर्ष छात्र (उदयपुर), तैराकी (कोटा) तथा जिम्नास्टिक (बीकानेर)। तृतीय समूह : ताइक्वांडो (ब्यावर), बैडमिंटन (जोधपुर), कराटे (श्रीगंगानगर) और लॉन टेनिस (जोधपुर)। चतुर्थ समूह (एथलेटिक्स): छात्र वर्ग की प्रतियोगिता भरतपुर में तथा छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता फलोदी में आयोजित होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अधिक आयु के खिलाड़ियों को रोकने के लिए प्रतियोगिता शुरू होने से एक दिन पूर्व सुबह 10 बजे अधिकृत मेडिकल बोर्ड द्वारा सहभागियों का आयु संबंधी परीक्षण किया जाएगा। शाला दर्पण पोर्टल पर प्रतियोगिता के रिपोर्टिंग दिवस से एक दिन पूर्व तक टीमों का ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य रहेगा। टोंक को मिली राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेश अध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) के लिए विद्यालयी छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताओं का वार्षिक पंचांग और दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ीयों की नींव तैयार होगी और वो खिलाड़ी आगे जाकर अपने जिले एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे। टोंक को भी 17 वर्षीय छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है।