राजधानी में ट्रैफिक जाम आम है, लेकिन शहर में हुई एक खास शादी के कारण लगा जाम कई पुलिस अफसरों पर भारी पड़ रहा है। लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के शादी समारोह में लगे जाम पर पुलिस मुख्यालय सख्त है। जयपुर के स्पेशल सीपी से जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय ने एक आईपीएस और एक आरपीएस सहित छह अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। कांग्रेस विधायक और आरजेएस कोमल मीणा की शादी 9 मार्च को हरमाड़ा क्षेत्र में सीकर रोड स्थित एक रिसोर्ट में थी। समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई राजनेताओं के साथ नौकरशाह भी पहुंचे थे। इसमें पुलिस के भी कई आला अधिकारी थे, जिसमें पुलिस महानिदेशक और अन्य अधिकारी बताए जाते हैं। समारोह के दौरान सीकर रोड पर जाम लग गया। इसमें कई वीआईपी फंस गए। मैसेज के बाद भी कई वीआईपी को जाम से निजात पाने में काफी समय लगा। इसके बाद जांच शुरू हुई। स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश ने जांच की और मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी। इसके बाद मुख्यालय की विजिलेंस टीम ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। संबंधित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। पहली बार है जब जाम के लिए उच्चाधिकारी भी जिम्मेदार माने गए हैं। इनको जिम्मेदार माना