बाजारों में कारोबार के सामने ऑनलाइन शॉपिंग से भी बड़ी चुनौती ट्रैफिक और पार्किंग की बन गई है। बाजारों का दायरा बढ़ा, ग्राहकों और वाहनों की संख्या कई गुना हुई, लेकिन सड़कें और पार्किंग सुविधाएं जस की तस हैं। नतीजा- जौहरी बाजार से लेकर वैशाली नगर तक ग्राहक जाम में फंस रहे हैं और पार्किंग नहीं मिलने पर ग्राहक लौट रहे हैं। शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले जौहरी बाजार, बापू बाजार, त्रिपोलिया, किशनपोल, एमआई रोड, चांदपोल, राजापार्क, मालवीय नगर, वैशाली नगर और विद्याधर नगर के बाजारों में प्रतिदिन लाखों लोग आते हैं। जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी का कहना है कि लंबे जाम और पार्किंग नहीं मिलने से लोग बाजार आने से बचने लगे हैं। व्यापारिक संगठनों ने सरकार के सामने ‘जयपुर व्यापार एवं आधारभूत ढांचा मास्टर प्लान’ बनाने की मांग रखी है। इसमें ट्रैफिक, पार्किंग, बाजारों के आधुनिकीकरण और पर्यटन विकास को एक साथ जोड़ने का प्रस्ताव है। व्यापारियों ने गुरुवार को राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स में सांसद मंजू शर्मा के साथ हुई बैठक में बात की। हटवाड़े बढ़ा रहे जाम महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि कई प्रमुख बाजारों में लगने वाले साप्ताहिक हटवाड़ों से पूरे दिन यातायात प्रभावित रहता है। इसका असर दुकानदार और ग्राहक दोनों पर पड़ता है। व्यापारियों की प्रमुख मांगें विशेषज्ञ बोले- हर बाजार की समस्या अलग, इसलिए समाधान भी क्षेत्रवार हो