करौली| मासलपुर चुंगी के पास हिंडौन जाने वाली सड़क के किनारे आसपास के घर वाले और दुकानदार कचरा डाल रहे हैं। इससे आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि रास्ते में गंदगी से दुर्गंध फैल रही है। मौसमी बीमारियों की आशंका बनी रहती है। कई बार नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया। कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में रोष है। -रविंद्र शर्मा, मासलपुर चुंगी के पास