अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे रविवार को ईरान पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने यह बयान फ्लोरिडा में मिडटर्म चुनाव के लिए वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच बड़ी डील होने की संभावना है। ट्रम्प ने ईरान के साथ समझौते पर भरोसे को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ईरान डील करना चाहता है, लेकिन यह देखना होगा कि वह समझौते की शर्तें मानेगा या नहीं। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ईरान कभी परमाणु हथियार न बना सके। खबर अपडेट हो रही है….