श्रीगंगानगर। सुनीत स्मृति धर्मार्थ ट्रस्ट ने राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय नं. 5, पुलिस लाइन को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो कम्प्यूर सेट भेंट किए। मुख्य अतिथि अविनाशचन्द्र सेठी रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्या रिम्पा तलवार ने की। प्रोजेक्ट चेयरमैन वासुदेव ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा 11 में लगे स्मार्ट पैनल बोर्ड का भी शुभारंभ किया गया। अमरजीत सिंह ने स्मार्ट पैनल का प्रदर्शन किया। इसके शिक्षण उपयोग बताए।