उदयपुर जिले में कानोड़ कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) के डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में ANM ने सुसाइड कर लिया। ANM ने देर रात पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। ANM पिछले 4 दिन से डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में रह रही थी। सुसाइड के बाद डॉक्टर ने ANM का शव पंखे से उतारा और क्वार्टर की सीढ़ियों पर रख दिया। इसके बाद ANM के परिजनों को सूचना देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ANM के भाई ने कानोड़ थाने में आरोपी डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ रेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। भाई ने बताया- डॉक्टर मेरी बहन को शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम कर रहा था। उसने मेरी बहन की हत्या की है। डॉक्टर पर शादी का दबाव बना रही थी ANM थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया- डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणियाऔर ANM के बीच अफेयर था। ANM डॉ. सुरेन्द्र बिजारणिया पर शादी करने का दबाव बना रही थी। दिसंबर में डॉक्टर की शादी होने के बाद से ANM नाराज चल रही थी। ANM ने बुधवार देर रात को डॉक्टर बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद डॉक्टर ने ANM का शव पंखे से उतारा और क्वार्टर की सीढ़ियों पर रख दिया। डॉक्टर ने ANM के परिजनों को सुसाइड की सूचना दी और फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत इसके बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो डॉक्टर बिजारणिया हॉस्पिटल से गायब मिले, जबकि बुधवार को उनकी नाइट ड्यूटी थी। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कराई। रात करीब 1 बजे चित्तौड़गढ़ की मंगलवाड़ थाना पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ा और कानोड़ पुलिस को सौंप दिया। दोनों 4 किलोमीटर के दायरे में पोस्टेड सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी डॉक्टर सुरेन्द्र बिजारणिया कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टेड हैं, जबकि ANM भी इसी इलाके में दूसरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टेड थी। मीटिंग सहित अन्य कारणों से इनका अक्सर मिलना होता था और यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई। ANM के भाई ने रेप और हत्या का मुकदमा कराया दर्ज ANM के भाई ने कानोड़ थाने में आरोपी डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ गुरुवार शाम को रेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। भाई ने बताया- डॉक्टर सुरेंद्र ने मेरी बहन को बहुत परेशान किया। 1 महीने पहले बहन ने फोन कर बताया ​था कि वह बहुत परेशान है और मुझसे मिलकर कुछ परेशानी बताना चाहती है। भाई ने बताया- मैं किसी काम से बाहर चला गया, जिसके कारण बहन से मिल नहीं सका। डॉक्टर मेरी बहन को शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम कर रहा था। उसने मेरी बहन की हत्या की है। बहन की जांघ पर चोट के निशान थे। वह 6 महीने से सीकर में ट्रांसफर लेने का प्रयास कर रही थी। डॉक्टर उसे बहुत परेशान करता था। --- ये खबर भी पढ़ें रेजिडेंट डॉक्टर ने सुसाइड की कोशिश की:दो साल से डिप्रेशन में थे, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर से जयपुर एसएमएस भेजा फैमिली हॉस्टल में रह रहे एक रेजिडेंट डॉक्टर ने शुक्रवार को सल्फॉस की गोलियां खाकर सुसाइड का प्रयास किया। इसके बाद एमडीएम अस्पताल की मेडिकल इमरजेंसी में पहुंचें। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने सल्फॉस की गोलियां खा ली है। मरीज का गेस्टिक लवाज किया गया ताकि गोलियां से बनने वाली गैस को बाहर निकाला जा सकें। (पूरी खबर पढ़ें)