उदयपुर के बलीचा स्थित ​​डम्पिंग यार्ड में कचरा जलाने की बदबू से दीनदयाल नगर में रहने वाले करीब 350 परिवार परेशान है। डंपिंग यार्ड के पास में ही आईआईएम ( इंण्डियन इंस्टिट्यूड ऑफ मैनेजमेंट) उदयपुर का कैंपस भी है। ऐसे में कैंपस में रहने वालों और कॉलोनीवासियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट और नगर निगम में प्रदर्शन किया। डंपिंग यार्ड से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही दीनदयाल नगर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरा जलाने से निकलने वाले जहरीले धुएं से वे परेशान हो रहे है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वे लोग लगातार आंदोलन कर रहे है। उन्हें कई बार आश्वासन दिया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार यार्ड से कचरा उड़कर घरों तक आ रहा हैं। प्रदर्शन में शामिल हुई आईआईएम उदयपुर में रहने वाली प्रज्ञा ने कहा- कचरा जलाना गैर कानूनी है और यह सब सरकार के परिसर में हो रहा है। बच्चों को जहरीले हवा के बीच परेशान होना पड़ रहा है। सीनियर सिटीजन भी इस जहर से बीमार हो रहे है। सिस्टम को इस एक्शन लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने कहा- अब मुख्यमंत्री को हमारी गुहार सुननी चाहिए क्योंकि हमारी हालत ​बहुत खराब है। महिला का कहना है कि उन्होंने जमा पूंजी से घर खरीदा और अब ऐसी जगह रहना पड़ रहा है। आईआईएम उदयपुर से आई एक अन्य महिला ने कहा कि नगर निगम उदयपुर ने डेढ़ साल पहले अंडरटेकिंग हाईकोर्ट में दी थी जिसमें कहा कि कचरा नहीं जलाएंगे। लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ और वहीं स्थिति आज भी बरकरार है। ये जनता के साथ अत्याचार किया जा रहा है। धुएं की वजह से खिड़की-दरवाजे बंद करने पड़ रहे लोगों ने बताया कि पंडित दीनदयाल नगर की दूरी डम्पिंग यार्ड से महज 100 मीटर है। कॉलोनी में करीब 350 से ज्यादा परिवार रहते हैं। रोज धुएं की समस्या से लोगों खिड़की-दरवाजे बंद करना रहना पड़ता है। मास्क लगाकर बाहर निकलना पड़ता है। बीती रात को भी कलेक्ट्रेट आए लोग इससे पहले शनिवार रात को भी परेशान लोग कलेक्ट्रेट आए थे। डंपिंग यार्ड से उठते धुएं ने आसपास की कॉलोनियों के निवासियों की परेशानी बढ़ा दी थी। रविवार शाम डंपिंग यार्ड में आग लगने के बाद बड़ी मात्रा में धुआं आसपास के क्षेत्रों में फैल गया। इससे परेशान दक्षिण विस्तार योजना के निवासी रात करीब 9.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और समस्या रखी। जिला कलेक्टर के मौजूद नहीं होने पर लोगों ने गिर्वा तहसीलदार गणेश विजयवर्गीय को ज्ञापन सौंपकर तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग की। यह खबर भी पढ़ें… उदयपुर- जहरीले धुएं से परेशान लोग,डम्पिंग यार्ड पर जड़ा ताला:बोले- घर में रहना मुश्किल हो गया है, बच्चों और बुजुर्गों को ही रही बीमारियां उदयपुर में जहरीले धुएं से परेशान लोगों ने रविवार को बलीचा स्थित ​​डम्पिंग यार्ड के मुख्य गेट का ताला लगा दिया। पंडित दीनदयाल नगर के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। गेट पर ताला लगने से शहरभर का कचरा लेकर पहुंचे करीब 25-30 वाहन अंदर नहीं जा सके। घंटों बाहर ही खड़े रहना पड़ा। (पूरी खबर पढ़े..)