उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ विभागीय अधिकारियों को आमजन की परेशानी समझने का एक बेहतरीन मंच बन गया है। पब्लिक पोस्टकर जिन समस्याओं का समाधान मांगती है, अधिकारियों के लिए उन्हें दूर करना आसान हो गया है। इससे पब्लिक और प्रशासन के बीच आपसी दूरी भी कम हो रही है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सिलावटावाड़ी: टेढ़े पोल की शिकायत, सुनवाई नहीं उदयपुर के जटवाड़ी, सिलावटावाड़ी से नासिर ने इलाके में एक बिजली के पोल के टेढ़े होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि यह टेढ़ा पोल कभी भी गिर सकता है जिससे कोई गंभीर हादसा हो सकता है। शिकायत के बाद भी इस पोल पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने इसे रस्सी के सहारे बांध रखा है। हिरणमगरी: दो साल से सड़क बनने का कर रहे इंतजार हिरण मगरी के सेक्टर 13 से कन्हैयालाल सालवी ने खराब रोड की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि बीते दो साल से एमवीएम स्कूल के पीछे गली की रोड खराब पड़ी है लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे बाइक सवारों को काफी परेशनी होती है। स्लिप होकर चोटिल होने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। सेंट्रल एरिया: त्योहारी सीजन में दुकानदार अव्यवस्थाओं से परेशान एसएच 32, सब्सिडी सेंटर, बी–ब्लॉक, सेंट्रल एरिया से पीयूष जोशी ने क्षतिग्रस्त सड़कों और रोड लाइट्स की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे एरिया में सब्जी मंडी के सामने बीते 3–4 सालों से न तो सड़कें बनी हैं न ही पुरानी सड़कों की मरम्मत की गई है। रोड लाइट्स भी नहीं हैं। जो हैं वो भी खराब पड़ी हैं। नालियों की सफाई नहीं होने और नियमित कचरा न उठने से त्योहारी सीजन में सभी व्यापारी और दुकानदार परेशान हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। वैशाली नगर: नियमन और पट्टे के लिए सालों से इंतजार प्रेम सिंह राठौड़ ने एयरपोर्ट रोड, चंद्रेश विहार से कॉलोनी के नियमन और पट्टे जारी न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि वैशाली नगर के नियमन और पट्टे जारी न करने की ठोस वजह समझ नहीं आती। सभी कॉलोनीवासियों का तर्क है कि उन्होंने नियोजित प्लानिंग के तहत अपने प्लॉट खरीदे। बावजूद इसके आज तक पट्टे नहीं मिले हैं। इस वजह से कॉलोनी में मूलभूत जरूरतों से जुड़ी सुविधाएं भी अब तक नहीं पहुंची हैं। हम सभी हर तरह से प्रयास कर चुके हैं लेकिन यूआईटी लगातार इस पर मौन साधे हुए है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… शिल्पग्राम: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन उदयपुर शहर के शिल्पग्राम एरिया से प्रवीण ने टूटी रोड और गड्ढों की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि दर्पण गेट के पास ग्राम हवाला रोड पर गड्ढे, टूटी सड़क और मरम्मत न होने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने पैच वर्क करवाकर क्षतिग्रस्त सड़क ठीक करवा दी है। सवीना: लाइनमैन जालम सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' हिरण मगरी के सवीना क्षेत्र के रहने वाले मुकेश कुमार ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि सेक्टर–9 की वर्मा कॉलोनी में बीते 2 महीने से रोड लाइट्स बंद पड़ी हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम के लाइनमैन जालम सिंह ने मौके पर जाकर लाइट ठीक करवा दी। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश