उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर हमें हर वार्ड से जुड़ी समस्या मिल रही है। अधिकारियों और विभागीय जिम्मेदारों की मदद से हम लगातार उनका समाधान भी करवा रहे हैं। हालांकि, शहर के कई इलाकों में अब भी सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट और टूटी सड़कों की समस्या बनी हुई है। आमजन जितना अपनी समस्या को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान की उम्मीद है। इसलिए मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… बलीचा: लाइट बंद होने से अंधेरा, पेड़ कटवाने की मांग उदयपुर के बलीचा से हेमंत भगोरा ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की उनकी गली की रोडलाइट बंद है। लाइट वाले पोल के आस-पास पेड़-पौधों के बढ़ने से पर्याप्त रोशनी भी नहीं आ रही है। अंधेरे के कारण मकानों में चोरी होने की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इससे घरों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता रहती है। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। मोचीवाड़ा: कम प्रेशर से पानी की सप्लाई, लोग परेशान मोचीवाड़ा रोड, बड़ी होली, वज़ीरपुर से हेमलता लोहार ने आपनी समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सप्लाई के समय पानी का प्रेशर बहुत कम आ रहा है। प्रेशर कम होने से घरों में जरूरत भर का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। नल से पानी भरने में ज्यादा समय लगता है। खाना बनाने, नहाने और कपड़े धोने जैसे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। वज़ीरपुर: गली में कचरा डालने से गंदगी और बदबू, लोग परेशान मोचीवाड़ा रोड, बड़ी होली, वज़ीरपुर से हेमलता लोहार ने आपनी समस्या पोस्ट कर बताया की उनकी गली में आस-पास के किराएदार रोज़ उनके घर के पास ही कचरा डाल रहें है। मना करने पर भी नहीं मानते है। सड़क पर कचरा जमा होने से गंदगी फैलती है, कचरे से बदबू आती है। आसपास के लोगों को परेशानी होती है। मक्खी-मच्छर बढ़ने से बीमारियों का खतरा रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से समस्या दूर करने की मांग की है। एयरपोर्ट रोड: 6 महीने से बंद रोड लाइट, गंदगी से लोग परेशान एयरपोर्ट रोड, प्रताप नगर चौक से कुंवर मयूरध्वज सिंह ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की उनकी कॉलोनी के बीच एक खाली जमीन पड़ी हुई है, जहां पर आसपास की बस्ती के लोगों ने काफी गंदगी फैला रखी है। नालियां जाम पड़ी हुई है और स्ट्रीट लाइट पिछले 6 माह से बंद पड़ी है। खाली जमीन पर गंदगी जमा होने से आसपास का माहौल खराब होता है। इन्होनें इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… झाड़ोल: सड़क बनने से राहगीरों और दुकानदारों को मिली राहत उदयपुर शहर के झाड़ोल क्षेत्र के ओल्ड पेट्रोल पंप से विष्णु लोहार ने अधूरे सड़क निर्माण से हो रही परेशानी की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी गली में पुराने पेट्रोल पंप से सती चौराहे तक सड़क निर्माण की धीमी गति के चलते राहगीरों और आसपास के स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभग ने इसका समाधान करवा दिया, जिससे लोगों को राहत मिली ब्रह्मपुरी: वार्ड 23 के पार्षद मनोज साहू बने 'पब्लिक के स्टार' ब्रह्मपुरी की शर्मा कॉलोनी से गोपाल माली ने सीवरेज की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि वार्ड 23 में कई दिनों से गली में बनी सीवरेज लाइन चोक होने के कारण ओवरफ्लो होकर गली में बह रही है। समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद पार्षद मनोज साहू ने तुरंत मौके पर जाकर निगम की टीम को बुलवाया और समाधान करवा गली के लोगों को राहत देने का काम किया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश