उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट शेयर होने के बाद रवीन्द्र नगर कॉलोनी की नालियों से जुड़ी पुरानी समस्या का समाधान हो गया। वहीं राधा जी चौक में स्ट्रीट लाइट ठीक होने से लोगों का रास्ता सुगम हुआ। उदयपुर के अलग–अलग वार्डों से लोगों की भेजी हुईं अन्य समस्याओं के हल विभागीय समाधान की प्रक्रिया में हैं। ‘भास्कर समाधान’ पर लोगों का भरोसा तो कायम हुआ ही है प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी भी कम हुई है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… भवानी शंकर बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर शहर के सुंदरवास स्थित रवींद्र नगर की रहने वाली निहारिका ने ‘भास्कर समाधान’ पर नलियों की सफाई से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। मामला सामने आने के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारी भवानी शंकर ने सड़क किनारे बनी नालियों की सफाई करवाकर कचरा और झाड़ियां साफ करवाईं। लोगों को मच्छरों और गंदगी से छुटकारा मिला। पोस्ट के बाद जगमगाने लगी लाइट उदयपुर से पीपी सिंघल मार्ग, राधा जी चौक से एडवोकेट अजय चौबीसा ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि मेन रोड की लाइट कई दिनों से बंद है। विभाग ने इसे अब तक ठीक नहीं किया है। इस समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान कर लाइट चालू करवा दी हैं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… कभी भी गिर सकता है खंभा उदयपुर के पहाड़ा क्षेत्र से मुबारिक खान ने बिजली विभाग से जुड़ी एक समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारे क्षेत्र में मिट्टी के टीले पर लगा एक बिजली का खम्भा कभी भी गिर सकता है। पोली जमीन और बरसात में कटाव के कारण जमीन में इसकी पकड़ कमजोर हो चुकी है। इससे कभी भी कॉलोनी में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सफाई नहीं, नाला हुआ जाम उदयपुर से नंदकिशोर सोनी ने सेक्टर 9, रोड नंबर 4, वीआईपी कॉलोनी, हिरण मगरी से सफाई की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि ए–ब्लॉक के शीतल पार्क के पास एक बड़ा नाला गंदगी से भरा हुआ है। सफाई न होने के कारण पूरा नाला कचरे से जाम पड़ा है। जमा पानी में मच्छर भी पनप रहे हैं। सफाई न हुई तो बारिश में जलभराव भी होगा। बिजली के तारों पर गिरी शाख प्रकाश चंद्र अमेटा ने हिरण मगरी के सेक्टर 5 से बिजली के खम्भे से जुड़ी समस्या शेयर की है। उन्होंने लिखा कि उनके एरिया सावित्री वाटिका रोड, अम्बिका नगर में दांए हाथ की पहली गली में जली के तारों पर पेड़ की शाख गिरी हुई है। इससे स्पार्किंग और पॉवर कट की आशंका बनी हुई है। पेड़ की शाखा को हटाकर लोगों को सुरक्षित करें। एक महीने से पोल लाइट खराब उदयपुर बाड़ी रोड से मोतीलाल तेजावत नगर से रोहित वसीटा ने खराब रोड लाइट की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि बहुत दिनों से रोड लाइट खराब है लेकिन सूचना के बावजूद निगम के बिजली विभाग के कर्मचारी इसे ठीक नहीं कर रहे हैं। अंधेरे के कारण कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.उदयपुर से सामने आईं 5 बड़ी समस्याएं:मीरा नगर में बिजली के तार बने खतरा, भुवाना रोड पर खुला चैंबर, शिकायत के बाद ठीक हुई स्ट्रीट लाइट 2.उदयपुर के भुवाना और बेड़वास में कार्रवाई:खतरनाक स्पार्किंग और गंदगी की समस्या दूर, पहाड़ा में स्ट्रीट लाइट गुल और रेलवे क्रॉसिंग के पास झुके बिजली के पोल 3.उदयपुर में बंद लाइटें और कीचड़ से फूटा गुस्सा:आदिनाथ और महावीर कॉलोनी की जनता बेहाल, गोवर्धन कल्याण के प्रयासों से ठीक हुआ सीवर का ढक्कन 4.आम जनता की समस्याओं को मिला मंच:उदयपुर में सड़क पर फैला कीचड़ तो कहीं नालियां हुईं बंद, अधिकारियों को पाबंद कर वार्डों में शुरू कराया सफाई अभियान 5.उदयपुर में सड़क और रोड लाइटें हुई ठीक:कई इलाकों में अब भी गंदगी और झूलते तारों की समस्या, कनिष्ठ अभियंता रवि जैन बने ‘स्टार ऑफिसर’ 6.आठ साल पुरानी नाले की समस्या का हुआ समाधान:जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी, समाधान से लोगों को मिली राहत, प्रमोद कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 7.उदयपुर में बुनियादी सुविधाओं की खुली पोल:सीवर और गंदगी की शिकायतों पर निगम ने दिखाया एक्शन, अजय घारू बने आज 'पब्लिक के स्टार' 8.उदयपुर में जलभराव और सीवर से मिली राहत:श्रीनाथ नगर और हिरण मगरी में दूर हुआ संकट, जमादार प्रकाश चंद्र बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.उदयपुर में बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी लोगों की चिंता:कहीं कचरे का अंबार, कहीं पानी-बिजली की मार, लाइनमैन आशीष मीणा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 10.उदयपुर में सड़क पर गड्ढे, नलों में सूखा:कॉलोनियों में बुनियादी विकास की खुली पोल, ऐप पर पोस्ट होते ही दौड़ा प्रशासन