उदयपुर की फतहसागर पाल पर आईजी गौरव श्रीवास्तव ने 'फाइट अंगेस्ट ड्रग्स' अखिल भारतीय बाइक रैली को गुजरात के लिए रवाना किया। इससे पहले फतहसागर पाल पर नुक्कड़ नाटक सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनके माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। रैली 21 अक्टूबर को जयपुर से रवाना होकर अजमेर, चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर पहुंची। यहां कविता बीएसएफ कैम्प पहुंचने पर रैली का स्वागत किया गया। आईजी गौरव श्रीवास्तव और एसपी डॉ. अमृता दुहन ने रैली के टीम लीडर एनएसजी आईजी ​अमित पाठक और अन्य अधिकारियों का मेवाड़ी संस्कृति से स्वागत किया। रैली में विभिन्न पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के करीब 300 जवान शा​मिल हैं। 31 अक्टूबर को गुजरात में होगा रैली का समापन एसपी डॉ. अमृत दुहन ने बताया- राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में नशामुक्त भारत का संकल्प को लेकर ये रैली निकाली जा रही है। इसमें विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय बल की पुलिस के विभिन्न रैंक पदाधिकारी और जवान हैं। रैली के रास्ते में आने वाले स्कूल, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वहीं 31 अक्टूबर को यह रैली गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचेंगी। जहां राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में समापन होगा।