उदयपुर में नगर निगम की ओर से लगने वाले दीपावली मेला 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए नगर निगम ने अलग-अलग कामों के लिए 21 समितियां बनाई हैं। महापौर पारस सिंघवी की अध्यक्षता और मेला संयोजक प्रमोद सामर की मौजूदगी में हुई बैठक में इन कमेटियों के अध्यक्ष, संयोजक और सदस्यों को जिम्मेदारियां बांटी गईं। महापौर ने सभी पदाधिकारियों को समय पर काम पूरा करने और मेले की व्यवस्थाओं में कोई भी लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मेला संयोजक प्रमोद सामर ने बताया- मेले में शहरवासियों और बाहर के पर्यटकों के मनोरंजन और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इन कमेटियों के जरिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय कलाकारों को मौका, पंडाल, सफाई, लाइटिंग, दुकानें (स्टॉल), प्रचार, परिवहन, सुरक्षा, मेडिकल, पानी और नाश्ते जैसी व्यवस्थाएं संभाली जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलाकार और अतिथि सत्कार का जिम्मा मेले में सांस्कृतिक एवं कलाकार चयन समिति का अध्यक्ष उमेश मनवानी और संयोजक अतुल चंडालिया को बनाया गया है। इसमें लता नायक, निधि गोधा, राजेंद्र गदरेजा और रचना शर्मा सदस्य होंगे। स्थानीय कलाकार एवं प्रतिभा चयन समिति में निधि गोधा अध्यक्ष और डिम्पल कुंवर संयोजक होंगी। इसके सदस्य वंदना प्रजापत, स्नेहलता टांक, तारा सुहालका, सुमन अग्रवाल और राजेंद्र परिहार हैं। अतिथि चयन समिति में आशीष कोठारी को अध्यक्ष और यशवंत आंचलिया को संयोजक बनाया गया है। इसमें दीपक नागदा, कुंदन चौहान, निशा सालवी, किशोर सिंह देवड़ा, राजेंद्र वशिष्ठ और विजय जैन सदस्य हैं। निमंत्रण समिति के अध्यक्ष अतुल चंडालिया और संयोजक कविता जोशी हैं, जबकि हर्षवर्धन कलावत, राजेंद्र गदरेजा, किशन कुमार जैन झागड़ावत और देवेंद्र सिंह राठौड़ सदस्य हैं। स्वागत समिति की कमान अध्यक्ष यशवंत आंचलिया और संयोजक तारा सुहालका को दी गई है। इसमें कमलेश बोराणा, खुशबू मेहता, अजीत चौधरी और शंकर चंदेल सदस्य हैं। वीआईपी व्यवस्था समिति में मीनल कंठालिया अध्यक्ष, सुमन अग्रवाल संयोजक तथा सविता गमेती, किशन लाल माली और निशा सालवी सदस्य हैं। पंडाल, स्टॉल, लाइटिंग और सजावट की टीमें पंडाल समिति में योगेश कुमावत अध्यक्ष और किरण कुमार जैन झागड़ावत संयोजक हैं। हितायतुल्ला, विश्वास व्यास और मनीष अरोड़ा इसके सदस्य हैं। स्टॉल समिति का अध्यक्ष जतिन श्रीमाली और संयोजक शंकर कसारा को बनाया गया है। इसमें सुमित्रा नागदा, संजय शर्मा, लता नायक, अनिता पहाड़िया, विजय जैन और महेश गोयर सदस्य हैं। विद्युत समिति में विजय आहूजा अध्यक्ष और आकाश वागरेचा संयोजक हैं। बाबूलाल नागौरी, किशोर सिंह देवड़ा, अलका गुर्जर, डिम्पल कुंवर, रितेश पाटीदार और राजकुमार मांडलिया सदस्य हैं। डेकोरेशन एवं मंच सज्जा समिति के अध्यक्ष वैभव भंडारी और संयोजक कुलदीप मेहता हैं। इसमें इंद्रा डांगी, राहुल माली, हिना कोसरवान, बाबूलाल नागौरी, अखिल गोयल, मीनिका चौधरी और अनिल माली सदस्य हैं। वहीं साज-सज्जा समिति में हितांशी शर्मा अध्यक्ष, मनोज साहू संयोजक और महेशपुरी गोस्वामी, शंकर लाल गमेती, आशीष कोठारी व दुर्गा गमेती सदस्य हैं। सफाई, सुरक्षा, मेडिकल और अन्य व्यवस्थाएं