पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर उदयपुर पुलिस ने फतहसागर झील की पाल पर आधुनिक टूरिस्ट बूथ शुरू किया है। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने इसका उद्घाटन किया। एसपी डॉ. दुहन ने बताया कि इस नए टूरिस्ट बूथ पर अनुभवी पर्यटक पुलिस का जाब्ता हर समय तैनात रहेगा। यहां आने वाले पर्यटकों को उदयपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी। साथ ही किसी पर्यटक को कोई समस्या या परेशानी होती है तो मौके पर ही उसका समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर एएसपी उमेश ओझा, डीएसपी राजेश यादव और डीएसपी छवि शर्मा भी मौजूद थीं। वर्तमान में शहर में 7 पर्यटक बूथ वर्तमान में पर्यटन पुलिस थाने के अंतर्गत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे स​हेलियों की बाड़ी, फतहसागर मोती मगरी गेट, सुखाड़िया सर्कल, गुलाब बाग, दूधतलाई रानी रोड और मुख्य फतहसागर पाल सहित 7 पर्यटक बूथ पूरी तरह सक्रिय हैं। इन सभी पॉइंट्स पर पुलिस बल तैनात रहता है। इसके अलावा पर्यटकों की सुरक्षा की निगरानी के लिए 24 पर्यटक पेट्रोलिंग टीमें लगातार शहर के सभी प्रमुख स्थलों पर गश्त कर रही हैं। ताकि पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो।