उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस (12991/12992) में 30 अक्टूबर से नई कोच व्यवस्था लागू होगी। इसके बाद ट्रेन कुल 22 डिब्बों के साथ चलेगी। नई व्यवस्था में एसी, चेयर कार और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे। इससे उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और जयपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अलग-अलग श्रेणियों में यात्रा करने का विकल्प मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन की नई कोच संरचना 30 अक्टूबर से लागू की जाएगी। ट्रेन में होंगे 22 डिब्बे नई व्यवस्था के तहत इंटरसिटी एक्सप्रेस में 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 3 एसी चेयर कार और 1 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच होगा। इसके अलावा 7 सेकंड सिटिंग चेयर कार, 5 जनरल कोच, 1 पावर कार और 1 गार्ड कोच शामिल रहेगा। इस तरह ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। नई कोच व्यवस्था से उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और जयपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार कोच चुनने का विकल्प मिलेगा।