पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में उदयपुर जिले की 6 पंचायत समितियों में 248 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन पंचायत समिति सदस्यों को लेकर अधिकांश जगह आमने-सामने मुकाबला है तो कुछ इलाकों में बाप पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सबसे खास बात यह है कि गोगुंदा में विधायक रहकर राज्यमंत्री बने एक नेता भी पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। 6 पंचायत समितियों के 248 उम्मीदवार मैदान में दूसरे चरण में कोटडा, सुलाव, गोगुंदा, बड़गांव देवला और सायरा में पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मैदान में 248 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण की छह पंचायत समितियों के 96 वार्डों में से 52 वार्डों में आमने-सामने का कड़ा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। सायरा पंचायत समिति के वार्ड-9 से कांग्रेस के पूर्व खेल राज्यमंत्री डा. मांगीलाल गरासिया मैदान में हैं। वह पंचायत समिति सदस्य के लिए दावेदारी जता रहे हैं। 57 साल के गरासिया सायरा के पिपरना गांव से आते हैं और उन्होंने पीएचडी कर रखी है। वहीं भाजपा ने यहां से थावरा राम को उतारा है। दूसरे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर तथा पंच-सरपंच के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस में आमने-सामने मुकाबला बड़गांव में 15 में से 11 वार्डों में आमने-सामने मुकाबला है। गोगुंदा के 19 वार्डों में से 12 में आमने-सामने टक्कर है। सायरा के 15 वार्डों में से 9 में आमने-सामने मुकाबला है। कोटड़ा में 17 वार्डों में से 7 में कड़ा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। देवला पंचायत समिति के 15 वार्डों में से 5 में आमने-सामने का मुकाबला है। सुलाव पंचायत में 15 में से 8 वार्ड में सीधा मुकाबला है। उदयपुर पंचायतीराज चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें… उदयपुर में EX-MLA के सामने MLA का बेटा मैदान में:वल्लभनगर से हिम्मतसिंह झाला के सामने देवीलाल जाट; राजसिंह का करणी सेना अध्यक्ष से मुकाबला विधायक का चुनाव लड़े झाला, कटारा ने भी भरा पर्चा:पूर्व MLA दलीचंद, विधायक का बेटा मैदान में; जिला परिषद के 111, पंचायत समिति के 272 प्रत्याशियों के नामांकन उदयपुर में जिला परिषद के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी:MLA का बेटा भी मैदान में, उदयलाल आंजना के करीबी को मिला टिकट; पढ़िए पूरी सूची उदयपुर में जिला-परिषद सदस्यों के लिए भाजपा की सूची जारी:पूर्व विधायक-MLA प्रत्याशी भी मैदान में; MLA की बेटी ने भी पर्चा भरा; पूर्व जिलाध्यक्ष का टिकट कटा जिला परिषद के 48, पंचायत समिति के 292 नामांकन दाखिल:कांग्रेस से लालसिंह-राजसिंह झाला, भाजपा से चंद्रगुप्त सिंह का पर्चा दाखिल