उदयपुर में पंचायतीराज चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। जिले की 6 पंचायत समितियों के 96 वार्डों के लिए अंतिम दिन 212 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अब तक कुल 367 उम्मीदवारों ने 371 नामांकन पत्र जमा कराए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि अंतिम दिन बड़गांव पंचायत समिति में 20, देवला में 38, गोगुंदा में 46, कोटड़ा में 35, सायरा में 35 और सुलाव में 38 नामांकन पत्र दाखिल हुए। अब तक बड़गांव में 49 उम्मीदवारों ने 52 नामांकन पत्र, देवला में 63 उम्मीदवारों ने 64, गोगुंदा में 79 उम्मीदवारों ने 79, कोटड़ा में 66 उम्मीदवारों ने 66, सायरा में 58 उम्मीदवारों ने 58 और सुलाव में 52 उम्मीदवारों ने 52 नामांकन पत्र जमा कराए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में शेष उम्मीदवारों की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। उदयपुर पंचायतीराज चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें… उदयपुर में EX-MLA के सामने MLA का बेटा मैदान में:वल्लभनगर से हिम्मतसिंह झाला के सामने देवीलाल जाट; राजसिंह का करणी सेना अध्यक्ष से मुकाबला विधायक का चुनाव लड़े झाला, कटारा ने भी भरा पर्चा:पूर्व MLA दलीचंद, विधायक का बेटा मैदान में; जिला परिषद के 111, पंचायत समिति के 272 प्रत्याशियों के नामांकन उदयपुर में जिला परिषद के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी:MLA का बेटा भी मैदान में, उदयलाल आंजना के करीबी को मिला टिकट; पढ़िए पूरी सूची उदयपुर में जिला-परिषद सदस्यों के लिए भाजपा की सूची जारी:पूर्व विधायक-MLA प्रत्याशी भी मैदान में; MLA की बेटी ने भी पर्चा भरा; पूर्व जिलाध्यक्ष का टिकट कटा जिला परिषद के 48, पंचायत समिति के 292 नामांकन दाखिल:कांग्रेस से लालसिंह-राजसिंह झाला, भाजपा से चंद्रगुप्त सिंह का पर्चा दाखिल