राजस्थान में सरकारी विभागों में अफसरों के ट्रांसफर के दौर के बीच उदयपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ। उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने देर रात को एक लंबी ट्रांसफर लिस्ट जारी की। शहर के 11 थानों में थानाधिकारी बदल गए हैं। जिले भर के 36 अधिकारियों के साथ जिले के सबसे प्रमुख थानों के सीआई और एसआई का ट्रांसफर किया गया है। डॉक्टर्स के साथ मारपीट करने वाले सीआई को ट्रैफिक में लगाया पुलिस महकमे में गुरुवार और शुक्रवार को निकली अलग-अलग सूचियों में एएसपी (ASP), सीआई, एसआई, एएसआई (ASI), हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल समेत कुल 308 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। पिछले दिनों में निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के साथ मारपीट के मामले में हटाए गए सीआई आदर्श परिहार को पुलिस लाइन से ट्रैफिक में लगाया गया है। सूरजपोल थाने की जिम्मेदारी सीआई सूर्यभान सिंह को दी गई है, जबकि भूपालपुरा थाने में सीआई रतनसिंह चौहान को लगाया गया है। इसी तरह प्रतापनगर थाने के नए सीआई अजय सिंह राव होंगे। सवीना थाने की कमान सीआई दलबीर सिंह संभालेंगे। घंटाघर थाने में सीआई मुकेश सोनी को तैनात किया गया है, तो धानमण्डी थाने का जिम्मा सीआई गजवीर सिंह को दिया गया। बडगांव थाने की कमान एसआई हितेश यादव को सौंपी गई है, वहीं महिला थाने में सीआई सुशीला खोईवाल को थानाधिकारी लगाया गया है। पर्यटन पुलिस थाने की जिम्मेदारी सीआई दयालाल चौहान को दी गई है। गोवर्धन विलास थाने में सीआई सुनील चारण को नया थानाधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा नाई थाने की कमान सीआई कर्मवीर सिंह को दी गई है। 24 घंटे में चौथी बड़ी लिस्ट पुलिस विभाग में पिछले 24 घंटों में यह लगातार चौथी बड़ी लिस्ट सामने आई है। इससे पहले शुक्रवार को ही विभाग ने एक और सूची जारी की थी, जिसमें बड़ी संख्या में कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई (ASI) के तबादले किए गए थे। उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही थाना प्रभारियों की लिस्ट भी आ सकती है और देर रात एसपी ने इस पर मुहर लगा दी। आदेश में साफ कहा गया है कि सभी अधिकारी बिना कोई समय गंवाए तुरंत अपने नए पदों पर जॉइनिंग देंगे। जानिए, किस अधिकारी को कहां से कहां लगाया गया