उदयपुर शहर में सड़कों के गड्ढों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलेगी। विधायक ताराचंद जैन ने MLA कोटे से ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए जारी कर दी। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर भी मांगें हैं। अब जल्द शहर के अलग-अलग वार्डों में सड़कों पर डामर बिछने का काम शुरू हो जाएगा। विधायक ताराचंद जैन ने बताया- काफी समय से उनके पास अलग-अलग वार्डों से लोग और जनप्रतिनिधि शिकायतें लेकर पहुंच रहे थे। कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह टूट चुकी थीं, जिससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो रहा था। इन प्रस्तावों पर नगर निगम से रिपोर्ट मांगी। इसके बाद जिला परिषद को पत्र लिखकर अपने मद से रुपए स्वीकृत करने की सिफारिश की। जिला परिषद से मंजूरी मिलने के बाद अब सवा दो करोड़ से ज्यादा के काम धरातल पर उतरने को तैयार है। इन वार्डों में बनेगी रोड विधायक बोले- जल्द काम होगा शुरू विधायक ताराचंद जैन ने बताया- नगर निगम ने टेंडर निकाल दिए हैं। जल्द ठेकेदार तय कर काम शुरू करवा दिया जाएगा, ताकि बरसात से पहले मुख्य सड़कों का काम पूरा हो सके और जनता को सुगम रास्ता मिल सके।