उन्हैल| कस्बे में उन्हैल-आलोट सड़क पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात करीब 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। पोल क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक को मामूली चोट आई। पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवार को अस्पताल पहुंचाया। आलोट निवासी विनोद सेठिया अपनी मां और एक महिला रिश्तेदार के साथ चौमहला से आलोट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात में कार पोल से टकरा गई। पेट्रोल पंप की तरफ बिजली पूरी रात बाधित रही। बुधवार सुबह बिजली कर्मचारियों ने नया पोल लगाया।