नवरात्रि पर मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम में आध्यात्मिक आस्था व भक्ति का माहौल रहा। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आश्रम पहुंचकर मां भगवती का विधिवत् पूजन-अर्चना कर सद्गुरु राजकुमार शर्मा से आशीर्वाद लिया। इससे पहले मां भगवती की आराधना कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, सुरक्षा और जनकल्याण की कामना की गई। आश्रम परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन किए और आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता निभाई। केंद्रीय मंत्री ने आश्रम में पंडित राजकुमार शर्मा से आध्यात्मिक विषयों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर लंबी मंत्रणा हुई। आश्रम के व्यवस्थापक विष्णु साहू ने बताया कि विधायक अजीत सिंह मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान और शैलेंद्र चौधरी सहित अन्य बड़ी शर्मा आए लोगो ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर सद्गुरु राजकुमार शर्मा से आशीर्वाद लिया। आश्रम में सद्गुरु राजकुमार शर्मा के सान्निध्य में नवरात्रि के दौरान धार्मिक अनुष्ठान और मां भगवती की आराधना का क्रम जारी है। यहां प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और सद्गुरु से आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।