बीकानेर विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सर्वोदय बस्ती में एक हिस्ट्रीशीटर का मकान बुलडोजर से ढहा दिया। सर्वोदय बस्ती निवासी सीताराम हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे 11 गंभीर केस दर्ज हैं। उसने सरकारी जमीन पर पर कब्जा कर रखा था। पुलिस के इनपुट के आधार पर बीडीए तहसीलदार महेंद्र सिंह रतनू अतिक्रमण रोधी दस्ता लेकर मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से उसका अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। इस कार्यवाही के दौरान सीओ सिटी अनुज डाल और मुक्ताप्रसाद नगर थानाधिकारी विजेंद्र सीला भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे। ऐसी कार्रवाई बीकानेर में पहली बार हुई है। पुलिस का साफ संदेश है, बीकानेर में अब अपराधियों और उनके द्वारा अवैध रूप से कमाई गई संपत्तियों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। बीडीए और पुलिस की इस कार्रवाई से सर्वोदय बस्ती में हडकंप मच गया। दरअसल बस्ती में दुकानों के आगे लोगों ने चौकियां बनाकर अतिक्रमण कर रखे हैं। सर्वोदय बस्ती में अवैध निर्माण जमींदोज