उदयपुर के वल्लभनगर थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग से कथित रेप के मामले को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी, इस दौरान पूरा बाजार बंद रहा। ग्रामीणों ने वल्लभनगर-मावली मुख्य मार्ग पर बैठकर धरना-प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। लोग नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम रमेश चन्द्र वडेरा को ज्ञापन सौंपा। आरोपियों को घरों पर हो बुलडोजर की कार्रवाई ग्रामीणों ने कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया, उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में मामले में सख्ती से जांच करने, आरोपियों के खिलाफ जल्द चालान पेश करने और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की गई। ये है ​मामला डीएसपी सरवन दास संत ने बताया कि 2 माह पहले नाबालिग के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया ​था कि 4 युवकों ने उसका रेप किया। उसको तरह-तरह प्रलोभन देकर संबंध बनाए। वहीं, इसके अलावा एक अन्य 5वें युवक ने भी उसका रेप किया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस की लगातार दबिश दे रही है और जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा। इनपुट : रमेश डांगी, वल्लभनगर