वाराणसी में बुधवार को एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल हुआ। कमांडोज नमो घाट पर हेलिकॉप्टर से क्रूज पर उतरे। फिर कुछ ही देर में रस्सी से हेलिकॉप्टर पर चढ़कर लौट गए। राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमानों की गर्जना से नमो घाट गूंज उठा। लड़ाकू विमानों ने गंगा नदी पर टच एंड गो (लो-लेवल फ्लाईपास्ट) कर लोगों को रोमांचित कर दिया। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी से की गई। दर्शकों को 3 लेयर की जांच के बाद एंट्री दी गई। एयर शो रिहर्सल में कुल 100 विमानों ने हिस्सा लिया। इनमें लड़ाकू विमानों के अलावा 15 परिवहन विमान, 32 हेलिकॉप्टर और विंटेज विमान सारनाथ शामिल है। ये विमान देशभर के 12 एयरपोर्ट से उड़ान भरकर पहुंचे थे। दरअसल, काशी में एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष पर एयर शो किया जा रहा है। यह तीन दिन 22, 23 और 25 अक्टूबर को होगा। 25 अक्टूबर एयर शो में PM मोदी भी पहुंचेंगे। 2 तस्वीरें देखिए…