टोंक| स्वच्छता कार्यों में की जा रही दमनात्मक कार्यवाहियों से राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ में नाराजगी है। संघ के पदाधिकारियों ने चेताया कि जल्द ही दमनात्मक कार्रवाई वापिस नहीं ली तो संघ की ओर से 20 अप्रैल से होने वाले मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान के बहिष्कार किया जाएगा। इसको लेकर संघ की ओर से बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा गया। भंवर लाल सैनी, चौथमल चंदेल, बाबूलाल वर्मा आदि पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि राजस्थान को सम्पूर्ण एवं निरन्तर स्वच्छ रखने के लिए दो वर्षों से निर्देश दिए जा रहे है। बावजूद प्रदेश में सफाई के लिए तैयार किये जाने वाले जी-शिड्यूल में एकरूपता नहीं है। टेंडर प्रक्रिया में भी लापरवाही बरती गई। बीते दिनों स्वच्छता सम्बन्धी कार्यों में लापरवाही के कारण उच्च अधिकारियों पर कार्यवाही की गई। अधिकारियों ने खुद पर होने वाली कार्यवाही के बचाव के लिए दस्तावेज तैयार करने के उद्देश्य से कई निर्दोष ग्राम विकास अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है जिससे वीडीओ में नाराजगी है। ज्ञापन सौंपने वालों में चौथमल चन्देल, बाबू लाल वर्मा, संविता राठौड़, कजोड़ मल, राधा रानी, सारिका गुर्जर, भंवर लाल सैनी, बाबू लाल जाट, रामसहाय सैनी, , लोकेश गुर्जर, सआदत हसन मौजूद रहे।