टोंक| दिगंबर जैन नसिया में सोमवार को जिले के विजयवर्गीय समाज के लोगों ने सवाईमाधोपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधेश्याम विजयवर्गीय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर टोंक प्रदेश अध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय, अशोक कुमार गांधी, रामावतार हरिपुरा, घनश्याम विजय, सुरेश बिणजारी, ताराचंद विजय, बद्री विजय आदि ने उनका माल्यार्पण व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए शिक्षा, और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।