विप्र फाउंडेशन की 'देव आमंत्रण परिक्रमा' झालावाड़ पहुंची। इसका मकसद अयोध्या से अरुणाचल तक रथयात्रा, गुवाहाटी में श्रीमद्भागवत कथा और शक्तिपुंज परशुराम के अनावरण को सफल बनाना। खेजड़ी के बालाजी मंदिर, मूर्ति चौराहा पर कार्यक्रम हुआ। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम की आराधना कर आयोजनों की सफलता मांगी। यह परिक्रमा देशभर के देवालयों में आशीर्वाद लेने व समाज को जोड़ने के लिए हो रही है। जिला संरक्षक सुमन्त शर्मा, प्रदेश मुख्य संगठन महामंत्री विकास भार्गव मुख्य अतिथि थे। जिला अध्यक्ष दीपेश जोशी ने अध्यक्षता की। प्रदेश महामंत्री युवा पंकज शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला मुख्य संगठन महामंत्री प्रणव शर्मा और युवा मुख्य संगठन महामंत्री सन्नी पंडित मौजूद थे। कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय व्यास, जिला सलाहकार तरंग शर्मा, गिरिराज गौतम, शैलेष व्यास, अनिल शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश शर्मा, ओम शर्मा, चन्द्रकान्त त्रिपाठी, यश श्रंगी, सक्षम शर्मा और जितेन्द्र गौड़ मौजूद रहे। प्रणव शर्मा ने अंत में आभार व्यक्त किया।