विप्र फाउंडेशन की ओर से झुंझुनूं में रविवार को ब्राह्मण गौरव सम्मान समारोह किया जाएगा। प्रोग्राम दोपहर 1 बजे स्थानीय पीरु सिंह सर्किल स्थित रेस्टोरेंट सभागार में होगा। समारोह में वर्ष 2026 के शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक उमाशंकर महमिया एवं राकेश सहल ने बताया- इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 67 मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल कर समाज और जिले का मान बढ़ाया है। इन विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच शिरकत करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा होंगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा करेंगे।